Print Icon

प.ख.नि., हैदराबाद में 'विज्ञान में आत्मनिभर्ता' पर द्वितीय वेबिनार।

प.ख.नि., हैदराबाद में 'विज्ञान में आत्मनिभर्ता' पर द्वितीय वेबिनार।

 

परमाणु ऊर्जा विभाग (प.ऊ.वि.) की घटक इकाई, परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय (प.ख.नि.), हैदराबाद ने इंडियन न्यूक्लियर सोसाइटी (आई.एन.एस.), हैदराबाद शाखा के सहयोग से 17.09.2021 को प.ख.नि. में 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' समारोह के अंतर्गत 'विज्ञान में आत्मनिर्भरता' श्रृंखला पर द्वितीय वेबिनार का आयोजन किया। मुख्य समारोह डॉ. होमी जे. भाभा सभागार, प.ख.नि. मुख्यालय, हैदराबाद के परिसर में आयोजित किया गया जिसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर वेबकास्ट किया गया। डॉ. डी.के. सिन्हा, निदेशक, प.ख.नि. और अध्यक्ष, आई.एन.एस., हैदराबाद शाखा ने अपने स्वागत भाषण में मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. एम.वाई.एस. प्रसाद, कुलपति, विग्नन विश्वविद्यालय, गुंटूर, आंध्र प्रदेश, पूर्व विशिष्ट वैज्ञानिक (ए.पी.इ.एक्स.), भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और पूर्व निदेशक, सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा; अन्य गणमान्य व्यक्तियों और उपस्थित लोगों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. एम.वाई.एस. प्रसाद ने ‘भारत में 1960 के दशक से अंतरिक्ष गतिविधियों का विकास' विषय पर आमंत्रित भाषण दिया। डॉ प्रसाद ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की स्थापना के बाद से अंतरिक्ष गतिविधियों में भारत द्वारा प्राप्त प्रगति पर प्रकाश डाला। डॉ. दिनेश श्रीवास्तव, मुख्य कार्यकारी, एन.एफ.सी.; रियर एडमिरल संजय चौबे, अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, ई.सी.आई.एल.; श्री एन. साईबाबा, राजा रमन्ना फेलो और पूर्व, मुख्य कार्यकारी, एन.एफ.सी.; श्री पी. सुधाकर, विशेष कार्य अधिकारी और पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, ई.सी.आई.एल.; डॉ. जी. अमरेंद्र, राजा रमन्ना फेलो और पूर्व निदेशक, मैटेरियल्स साइंस ग्रुप, इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (इंगांपअकें) के साथ डॉ. डी.के. सिन्हा, निदेशक, प.ख.नि. और अध्यक्ष, आई.एन.एस., हैदराबाद शाखा; अतिरिक्त निदेशक, प.ख.नि. श्री बी. सरवणन, डॉ. टी.एस. सुनील कुमार और श्री आर. मामल्लन ने अपनी उपस्थिति से इस अवसर की शोभा बढ़ाई। दर्शकगण में प.ख.नि. के वरिष्ठ अधिकारी और आई.एन.एस. के सदस्य मौजूद थे, जबकि वर्चुअल मोड के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में प्रतिभागी कार्यवाही में शामिल हुए। डॉ. टी.एस. सुनील कुमार, सचिव, आई.एन.एस., हैदराबाद शाखा ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। राष्ट्रगान की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


Youtube link

Google Drive link